




राजदीप सिंह नगर संवाददाता बांका
बांका। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर खेल भवन, बांका में एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, बांका श्री नवदीप शुक्ला ने की। साथ ही जिला पदाधिकारी ने जिला के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ योगाभ्यास भी किया। जिसमें कपाल-भारती, अनुलोम विलोम, ताड़ासन सहित दर्ज़नो योग व प्रणायाम का अभ्यास किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया। इस अवसर पर जिला अपर समहर्ता बांका, उप विकास आयुक़्त बांका, जिला कोषागार पदाधिकारी बांका सहित दर्ज़नो पदाधिकारी मौजूद रहे।