




जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह
बेतिया/वाल्मीकिनगर। वन विभाग के सौजन्य से कौशल विकास केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। वन विभाग के तत्वावधान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
जिसमें प्रशिक्षक के तौर पर संजना कुमारी, देवमणि कुमारी और दयानंद महतो ने महिलाओं को अगरबत्ती बनाने का गुर सिखाया। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण में, महिलाओं को अगरबत्ती बनाने की पूरी प्रक्रिया सिखाई गई, जिसमें कच्चे माल का मिश्रण, छड़ियों पर मिश्रण भरना और सुखाना शामिल है। इस प्रशिक्षण से महिलाओं को न केवल एक नया हुनर मिलेगा, बल्कि वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने में भी सक्षम होंगी। प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाएं अपने घर में ही इस उद्योग को और महिलाओं को अपने साथ जोड़ बढ़ा सकती है। प्रशिक्षण के अंतिम दिन वन विभाग की तरफ से प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दे उन्हें भविष्य में सफल होने की कामना की गई।