विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रखंड के सभी पंचायत में 32 जगह पर 6400 पौधे लगाए गए।

0
225



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्रखंड के सभी 11 पंचायत में 32 जगह पर 6400 पौधे शीशम सागवान महोगनी लाल चंदन फलदार वृक्ष लगाए गए हैं इस बात की जानकारी प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा देते हुए बताया कि कैथा पंचायत के तक्कीपुर खेल मैदान के पास तेलिया पहाड़ पंचायत में पथैंय गांव में इसके अलावा अन्य पंचायतो के भिन्न-भिन्न जगह पर मुखिया के उपस्थिति में एवं काफी समर्थकों के साथ वृक्षारोपण किया गया है पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि वृक्ष लगाना सबसे बड़ा उत्तम कार्य है वृक्ष लगाने से पर्यावरण शुद्ध रहता है पर्यावरण के साथ-साथ आकाशीय बादल को भी एकत्रित करने में प्रकृति को सुविधा मिलती है वृक्ष लगाने से प्रकृति पर विपरीत वातावरण का प्रभाव नहीं पड़ता है इस मौके पर कैथा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार एवं तेलिया पहाड़ पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की जिस तरह जल मानव के लिए जीवन की एक आवश्यक चीज है जल ही जीवन है इस प्रकार वृक्ष भी जीवन को जीने को लेकर वृक्ष लगाना भी अति आवश्यक है वृक्ष नहीं रहे तो हम शुद्ध हवा नहीं ले सकेंगे वृक्ष नहीं रहने से पर्यावरण दूषित होता है पर्यावरण पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है इसलिए वृक्ष लगाना जीवन का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य माना जाना चाहिए खासकर पीपल का वृक्ष नीम का वृक्ष बरगद का वृक्ष ऐसे वर्षों से लोगों को शुद्ध हवा और ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है साथ ही साथ इन वर्षों से लोगों को छाया भी मिलती है और थके हारे जिंदगी का अगर इस वृक्ष के पास आराम करले तो सुकून भी मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here