




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। फूली डूमर थाना की पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कटोरिया थाना क्षेत्र के दो लूट कांड के दो अभियुक्तों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त रामानंद यादव उर्फ राम यादव पिता चुरामन यादव साकिन चतरा गोंडा थाना कटोरिया दुसरा अभियुक्त शंभू यादव साकिन महुआ डीह थाना कटोरिया थानाध्यक्ष बबलू कुमार के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दोनों अभियुक्त फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र दुधधी झरना में लुटपाट की घटना को अंजाम देने का काम किया था। जो 2024 से फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके पैतृक निवास के कटोरिया थाना क्षेत्र के पुलिस के सहयोग के गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में स्वास्थ्य जांच करते हुए पुलिस अभीरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया है।