खेसर पंचायत के दसुआ यादव टोला में सिस्टम वित्त आयोग से बनने वाले योजना में नियम का हो रहा घोर उल्लंघन।

0
283



Spread the love


सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड के ग्राम पंचायत खेसर के दसुआ यादव टोला में पंचायत रासी के षष्ठम वित आयोग से लाखों रूपये के लागत से पक्की नाला का निर्माण ग्रामीण पि सी सी सडक से सटा कर बनाया जा रहा है। कुछ दुर तो निर्माण कराया गया है तो कुछ दुर यूं ही गड्ढा खोदा कर छोड़ दिया गया है। जिससे जान माल की घटना होने की सम्भावना बनी हुई है। ग्रामीणों द्वारा रोज मुखिया प्रतिनिधि सुदर्शन शाह को बनाने को लेकर कहा जा रहा है। पर बातों को नजर अंदाज कर बातों को टाल दिया जा रहा है। ग्रामीण कृष्णा कुमार यादव के अलावे अन्य ग्रामीण महिलाओं का कहना है की नहीं बनाना था तो गड्ढा खोदा कर क्यों छोड़ा गया है। अगर किसी छोटे बच्चे की कोई बुरा हाल हुआ तो इसकी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ग्रामीण कृष्णा कुमार यादव ने कहा की नाला निर्माण में सिमेंट की मात्रा कम बालु की मात्रा ज्यादा दिया जाता है। कई जगहों पर नाला फट चुका है। नाला निर्माण के पूर्व बोर्ड तालिका नहीं लगाई गयी है। नाला का लम्बाई कितनी है योजना संख्या कितना है प्राक्कलित राशि कितनी है।

नाला का सुन्न्य कितना है। इस बता की जानकारी हम ग्रामीण को नहीं हो पा रही है। कृष्णा कुमार ने नाला निर्माण के जगहों पर शिघ बोंड तालिका संबंधित पदाधिकारी से लगाने की मांग किया है। अगर एसा नहि किया जाता है तो इसके खिलाफ जिला पदाधिकारी बांका उप विकास आयुक्त बांका जिला पंचायती राज पदाधिकारी बांका से लिखीत रूप में शिकायत की जायगी। इस संबंध में जब बि डी ओ कृष्णा कुमार से सारी बातों की जानकारी देते पुछा गया तो बताया गया की शीघ्र ही संबंधित पंचायत सचिव से वास्तविकता बातों की जानकारी लेते हुए पाई गई खामियों का जांच करते हुए कमी पाये जाने पर कारवाई सुनिश्चित की जायगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here