जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच किया कंबल का वितरण।

0
1150

Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया। पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है। मझौलिया अंचलाधकारी सूरज कांत के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर 90 कंबल का वितरण किया गया। सी ओ सूरज कांत ने
कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल को गरीब असहाय व वृद्ध लोगों के बीच वितरण किया गया है। कंबल मिलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। कंबल पाकर लोगों ने जिला प्रशासन एवं अंचल प्रशासन को धन्यवाद दिया है। इस मौके पर अंचल निरीक्षक राधेश्याम यादव, विकास कुमार,अमजद मिया ,रामु उड़ाव
सहित अन्य उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here