




बगहा/मधुबनी। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध सेतु चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान 27 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत तीन तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कीमत करीब 50 लाख आंकी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे। वही चौतरवा से ऑटो भाड़ा कर अपने घर भितहा थाना क्षेत्र के रेडहा जा रहे थे कि चौतरवा की तरफ से आ रही ओटो को सक के आधार पर रोकते हुए पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी जिसमे 27 किलो गांजा को पुलिस ने जप्त करते हुए तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए थाना लाई। ऑटो भाड़ा होने के कारण ऑटो चालक से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। मौके पर धनहा इंस्पेक्टर अमित कुमार तथा सीओ नंदलाल राम भी मौजूद रहे। मामले की जानकारी देते हुए धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भरती ने बताया कि थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध सेतु चेक पोस्ट पर 27 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे एक महिला है। जबकि दो की पहचान छोटू कुमार निषाद व बसंत कुमार के रूप में हुई है। जो भितहा थाना क्षेत्र के रेडहा के निवासी है। तीनो तस्करों से पूछ ताछ के बाद आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है। बता दे कि गांजा तस्करों के लिए भितहा थाना क्षेत्र का रेडहा गांव सेफ जोन बना हुआ है। विगत माह में भी धनहा थाना की पुलिस ने गांजा के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया था। जिनका निवास भी भितहा थाना क्षेत्र का ही बताया गया था। जिसको लेकर यह ज्ञात होता है कि तस्करों के लिए यह गांव सेफ जोन बना हुआ है।