




बगहा। बगहा बाजार स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर में रविवार को श्रद्धा-भक्ति के साथ विधि विधान से जीवन मृत्यु तथा पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुजा पाठ किया गया। पूजन के बाद चित्रांश परिवार के द्वारा उत्सवी माहौल में चित्रांश समाज ने भगवान चित्रगुप्त की आरती हवन की गई। सामाजिक उत्थान की प्रेरणा देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बगहा एक के अचंला अधिकारी नार्वदा श्रीवास्तव, एमओ प्रतिमा श्रीवास्तव आदि द्वारा किया गया। कायस्थ समाज के लोगों ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक माने जाते हैं। विशेष रूप से कायस्थ समाज के आराध्य देवता हैं। उनकी पूजा को कायस्थ समाज के संस्थापक के रूप में माना जाता है। इस पूजा के माध्यम से सबको ज्ञान, विद्या और लेखन कला में प्रवीणता प्राप्त करने का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मोहन प्रसाद श्रीवास्तव और कायस्थ वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कि अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया गया। चित्रांश परिवार के सामाजिक कार्यकर्ता चंदन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना में समाज के सदस्यों की भागीदारी बेहद उत्साहपूर्ण रहा। इस अवसर पर नन्हे कलाकारों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण सुरक्षा व देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान उपस्थित लोगों को मुग्ध किया। मंच का संचालन सुजीत वर्मा अनुप वर्मा ने किया। इस क्रम में बगहा अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड के चौतरवा, बड़गांव, रायबारी महुअवा, सिकटौर, कोलहुआ, भठहिया, चंदरपुर समेत गंडक पार के भितहा, मधुबनी, मकरी, पिपरसी , रामपुर, हरनाटांड़, सेमरा, वाल्मीकिनगर आदि शहर व गांव से लोग पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में श्रीकांत वर्मा, डॉ सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, पूर्व मुखिया सुनील कुमार वर्मा, सुनील कुमार श्रीवास्तव और अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा मंदिर के निर्माण संबंधी आधारशिला रखी गई जिसमें सतीश कुमार वर्मा, डॉ विकाश कुमार, प्रिंस वर्मा सुबीर श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अजीत कुमार श्रीवास्तव, रामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, प्रणीत शरण श्रीवास्तव, मधुरेंद्र कुमार वर्मा, किसान प्रतिनिधि उत्कर्ष वर्मा, संजय श्रीवास्तव, जय कुमार श्रीवास्तव, अंकित वर्मा, अनिकेत वर्मा, राकेश शरण पुन्नू, प्रिंस कुमार श्रीवास्तव, प्रियांशी, सुजीत श्रीवास्तव, अखिलेश्वर वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, किशोर कुमार वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहें।