




सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट..
बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत बेलहर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन के विधायक मनोज यादव ने अपना क्षेत्रीय पूजा पंडालों का दौरा किया, इस दौरा में फूली डूमर प्रखंड अंतर्गत मां भगवती का दर्शन करने आज अंतिम दिन अपने काफिला के साथ प्रखंड क्षेत्र के तेलिया मोड मां जगदंबा दुर्गा मंदिर फुली डूंगर बाजार वैष्णो देवी दुर्गा माता धाम कुसमा नासी एवं सार्वजनिक दुर्गा मंदिर विश्वकर्मा ओला केसर वैष्णवी दुर्गा मंदिर खेसर में दर्शन करने पहुंचे थे। विधायक मनोज कुमार ने दुर्गा माता से क्षेत्र में अमन शांति की कामना की तथा माता रानी से अर्जी लगाई। मौके पर उनके साथ मुखिया चंदन यादव राजेश कुमार सिंह, एवं दर्जनों कार्यकर्ता के साथ उपस्थित हुए थे।