हिंद महासागर में शुरू हुई लानीना की घटना, अत्यधिक ठंड और कोहरे का संकेत है :- पं0 भरत उपाध्याय

0
446



Spread the love

मौसम के बदलाव ने संकेत देना शुरु कर दिया है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में जमकर कोहरा पड़ेगा और हाड़ कंपाने वाली ठंढ पड़ेगी। इस संदर्भ में चर्चा करते हुए प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने कहा कि सितंबर से लानीना की घटना हिंद महासागर में शुरू हो गई है। ऐसा होने से पूरब की हवा समुद्र के पानी को पश्चिम की तरफ ढकेलती है और विषुवत रेखा पर समुद्री क्षेत्र में सतह पर तापमान अपेक्षाकृत कम होता है। परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान औसत से 1.2डिग्री सेल्सियस नीचे गिरता है।इसी कारण हमारे क्षेत्र में कोहरे वाले दिन और कोल्ड डे की संख्या औसत से अधिक होगी। नवंबर, दिसंबर, जनवरी व फरवरी इन चार महीनों में कोहरे वाले दिनों की औसत संख्या 24दिन है। जबकि इस बार करीब 40दिन कोहरे वाले हो सकते हैं। ऐसे ही कोल्ड डे वाले दिनों का मानक सात से नौ दिन है लेकिन इस बार करीब चौदह कोल्ड डे हो सकते हैं। सर्वाधिक ठंड जनवरी में पड़ेगी। इस महीने में दस दिन कोल्ड डे रह सकता है। जिस दिन अधिकतम तापमान औसत से 4.5से लेकर 6.4डिग्री सेल्सियस कम होता है,उस दिन को कोल्ड डे कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here