पुलिस की वाहन से 6 वर्षीय बालक की मौके पर हुई मौत, साथ ही भागने के दौरान, दो बकरी को भी कुचला।

0
2641



Spread the love

बगहा। पुलिस वहन से हुई दुर्घटना में एक 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। बता दे कि बगहा पुलिस जिला अंतर्गत बथवरिया में थाना की गाड़ी के साथ रामनगर अंचल निरीक्षक अभय कुमार का वाहन किसी कांड के जांच में जा रहा था। अचानक टेसरहिया बथवरिया पंचायत के वार्ड आठ सीता राम टोला के पास एक 6 वर्षीय बालक को चालक ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने के साथ ही बालक की मौत हो गई। चालक तेज रफ्तार से वाहन भागने लगा। आगे दो बकरियों को भी ठोकर मार कर मौत के मुंह में डालते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई। मृत अनुराग कुमार यादव उम्र आठ वर्ष पिता अजय कुमार यादव वार्ड संख्या आठ टेसरहिया बथवरिया पंचायत के सीताराम के टोला थाना बथवरिया का निवासी है। मृतक के पिता गोरखपुर में है वह गोरखपुर में मजदूरी करते है। मृतक का बड़ा पुत्र था। तथा एक गोद में है।

लोग मरी बकरियों को लेकर बथवरिया थाना में जाकर इंसाफ की मांग कर रहें है। लोगों ने अंचल निरीक्षक के चालक की ऐसी लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। मामले में बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार , चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार नदी थाना अध्यक्ष संजय कुमार भैरोगंज थानाध्यक्ष भरत कुमार धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती समेत कई थाना की पुलिस लोगों को समझाने में लगी हुई है। लोगो में भारी आक्रोश है। लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहें है। सूचना पर पहुँचे बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र व रामनगर डीएसपी नंद जी प्रसाद मृतक परिवार आरोपी को बुलाने की जिद पर अड़े हुए हैं। खबर लिखे जाने तक माहौल शांतिपूर्ण था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here