चोरी करने गए चोर की भागने के दौरान गिर गया देशी तमंचा, जांच में जुटी पुलिस।

0
902



Spread the love

बगहा/मधुबनी। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के सिताबदियर गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा एक घर से नगद सहित सोना चुरा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। वही चोर के भागते समय एक देशी तमंचा गिर गया। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। वही घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी मौके पर पहुँची पुलिस ने देशी तमंचा को बरामद करते हुए जांच में जुट गई। हुई घटना के संबंध में परिजनों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन में संतु साह की पत्नी रिंकी देवी ने बताया हैं कि घर के बगल में अष्टयाम हो रहा था। जहा मैं गई थी। करीब 9.30 बजे रात्रि में वापस घर आई तो देखा कि घर का लाईट बंद हैं। फिर जब घर में घुसी तो देखी की एक अज्ञात चोर बुर्का पहने हुए बक्सा तोड़ रहा था। जिसे मैंने पकड़ने की कोशिश की परंतु चोर भाग निकला। इसी दौरान चोर के पास से एक देशी तमंचा गिर गया। उसके बाद पुलिस को फोन किया गया। एव पुलिस को देशी तमंचा सौप दिया गया। वही चोरों द्वारा 80 हजार रूपए सहित 8 अदद गहना चुरा लिया गया है। जानकारी देते हुए घटना के संबंध में थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि पुलिस द्वारा देशी तमंचा बरामद किया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here