अज्ञात बोलेरो की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी।

0
934



Spread the love

बगहा/मधुबनी। |सफारुदीन अंसारी| बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के बासी-धनहा मुख्य मार्ग के तमकुहा हीरो एजेंसी के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो ने एक महिला को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने के बाद महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वही आनन फानन में जख्मी महिला को मधुबनी पीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तमकुहा गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा की पत्नी किरण देवी खेत से घास लेकर अपने घर जा रही थी। तभी बासी के तरफ से आ रही अनियंत्रित बुलेरो ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम को भेज कर घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here