पटना न्यूज़ 24 लाइव के खबर का हुआ असर, भैरोगंज में भटकते हुए पहुँची महिला को उसको स्वजनों के किया हवाले।

0
1408



Spread the love

बगहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर एक अंजान महिला पहुँची हुई थी। जिसकी खबर को पटना न्यूज़ 24 लाइव के द्वारा प्रमुखता के साथ उसके फ़ोटो को शोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया गया था। महिला के स्वजनों के द्वारा शोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कर भैरोगंज थाना से संपर्क कर उसकी पहचान किया गया। स्वजनों ने भैरोगंज थानाध्यक्ष भरत कुमार को धन्यवाद देते हुए अपने साथ लेकर जा रहे है। भैरोगंज थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि महिला की पहचान करना काफी कठिन था क्योंकि महिला मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी पहचान बताने में असमर्थ थी। अपने घर से करीब 5 दिन पहले निकली थी और भैरोगंज थाना क्षेत्र में भटक रही थी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने दिया था। महिला के स्वजनों की तलाश करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, उन्होने संदेश देते हुए बताया कि थानाध्यक्ष होते हुए मै भी एक इंसान हूँ। मेरा फर्ज बनता है कि बिछड़े हुए परिवार को आपस मे मिलाप करना। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला अनाथ है जिसकी शादी अनाथालय से कराया गया था। जिसका नाम नुरैसा उर्फ नीरा पांडेय है। जिसकी शादी 2013 में उत्तरप्रदेश के देवरिया निवासी मनोज पांडेय से हुई है। जो मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण भटकते हुए प0 चंपारण के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज में पहुँची हुई थी। महिला को उसके स्वजन मनोज पांडेय पिता रामचेत पांडेय ग्राम मिर्जापुर खोराबार जिला गोरखपुर को सुपुर्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here