पौधरोपण कर बथवरिया थाना परिसर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

0
459



Spread the love

बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बथवरिया थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधरोपण करते हुए थानाध्यक्ष कामेश कुमार ने पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और बताया कि प्रकृति के संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इस बात की जानकारी होते हुए भी लोग प्रकृति और पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के कारण आज विश्व विनाश की ओर बढ़ रहा है। यदि जनजीवन को क्रोधित किया जाए तो हर व्यक्ति को अधिक से अधिक प्रदूषण कर पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। निरंतर बढ़ता परिवेश सिर्फ मानव के लिए ही नहीं बल्कि हमारी प्रकृति के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। स्वस्थ और स्वच्छ प्रकृति मानव जीवन का आधार है। प्रकृति हमें जीवन जीने के लिए सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराती है, ऐसे में इसके दोहन हमारे जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। पर्यावरण दिवस मनाने का मकसद प्रकृति को संरक्षण और दूसरे खतरे से बचाना है। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और ऊर्जा संरक्षण जैसे उपायों को अपनाकर हम पर्यावरण की रक्षा में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। मौके पर बथवरिया थाना के एसआई समेत पुलिस कर्मी भी मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here