अप्रैल माह के अंत तक मौसम का तापमान परवान पर बरकरार। सबसे गर्म माह का रिकॉर्ड कायम हुआ।

0
711



Spread the love

बगहा/चौतरवा। प्रचंड गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अप्रैल माह प्रचंड गर्मी की कहर के रूप में याद किया जाएगा। जहां मौसम का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।मौसम विभाग की माने तो अप्रैल माह में सर्वाधिक गर्म दिन रहा। अन्तिम दिन मंगलवार को भी मौसम का तापमान अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुजुर्गों की मानें तो अप्रैल माह में ऐसी गर्मी लगभग 46 वर्ष बाद हुई है। वही अगले सात दिनों तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कमोबेश 40 डिग्री सेल्सियस के ही आस पास रहने की संभावना जताई जा रही है। अधिकतम तापमान के कारण अप्रैल माह में आगलगी की घटना भी सबसे अधिक हुई है। गन्ना और मक्का की फसल का विकास नहीं हो रहा है। वही साग सब्जियों का भी विकास काफी कम हो गया है। किसान खरीफ की फसल को ले आकाश की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here