पौत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, बेटियों के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश:- पं०भरत उपाध्याय

0
1074



Spread the love

बगहा/मधुबनी। राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं० भरत उपाध्याय ने पौत्री धांन्वी की जन्मदिन के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रामचरितमानस पाठ से किया। पूर्व प्राचार्य ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि दो दिवसीय मानस पाठ एवं जन्मदिन काआयोजन किया गया। वर्तमान में ऐसा देखा जा रहा है ,कि कन्या का जन्म उदासी का कारण बनता जा रहा है। जबकि हकीकत में परिवार में कन्या का होना शुभ है, हम सब परिवार, नात -रिश्तेदार एवं शुभचिंतकों के साथ धूमधाम से पौत्री का प्रथम जन्मदिन मना रहे हैं, साथ ही, समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं। जिस घर में नारि पूजन होता है उस घर में सुख -शांति हमेशा बनी रहती है।

पंडित जगदंबा उपाध्याय डॉ अनिरुद्ध चतुर्वेदी, अक्षयवर दूबे, पं०शिवदासनी त्रिपाठी, एडवोकेट प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, पिंकू मणि त्रिपाठी ,पीयूष त्रिपाठी, संजय मिश्रा, गोपाल पांडे, देवेंद्र उपाध्याय, आकाश मिश्रा, सूर्य प्रताप द्विवेदी, महेश्वर उपाध्याय, रमेश द्विवेदी,राजन उपाध्याय, राजशेखर, अभिषेक पांडेय,निरज कुमार पाण्डेय , मनोज कुमार सिंह, विजय शंकर चौबे , सुदेश मिश्रा, दिनेश कुमार पाण्डेय आदि सैकड़ों अतिथियों ने उपस्थित होकर आशीर्वाद प्रदान किया। तथा बेटियों के प्रति अपनी जागरूकता प्रकट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here