भूमि विवाद में मारपीट में एक महिला जख्मी।

0
586

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के लगुनाहा गांव में भूमि विवाद को ले दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में महिला जख्मी हुई है। दोनों पक्षों से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष के उषा देवी ने उसी गांव के मणिकांत साह, सत्यम साह,धनी साह, गुद्दी देवी,नेहा कुमारी,सोना कुमारी सत्या कुमारी,सुनील कुमार व प्रीति देवी को आरोपित करते हुए प्राथमिकी संख्या 42/2024 दर्ज कराई है। वही दूसरे पक्ष के शिवम कुमार ने चंचल खटीक,उषा देवी, सुधई देवी व राधेश्याम खटीक को आरोपित करते हुए प्राथमिकी संख्या 43/2024 दर्ज कराया है। चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here