17 वर्षों से प्राथमिक विद्यालय को भवन नसीब नहीं, सामुदायिक भवन में चलता है विद्यालय।

0
1049



Spread the love

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड के कोल्हुआ चौतरवा पंचायत अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिकटौर मुसहर टोली मे 17 वर्षों से सामुदायिक भवन में संचालित हो रहा है। विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमणकारीयों का कब्जा कायम है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जावेद अख्तर ने बताया कि पहले विद्यालय खुले आसमान के नीचे चलता था। बाद में सामुदायिक भवन में संचालित होने लगा। तब बच्चों की संख्या कम रहती थी। तो काम चल जाता था। धीरे धीरे संख्या बढ़ने लगी। वर्तमान में बच्चों की कुल संख्या 150 पहुंच गई है। जिसमें से 100 से 120 तक बच्चे रोज पढ़ने आते है। वही सामुदायिक भवन में मात्र दो ही कमरा है। जिसके कारण सभी बच्चों को एक साथ दो ही कमरा में बैठाना मुश्किल है। जिसके कारण लगभग चार दर्जन बच्चों को बाहर बैठना पड़ता है। अब शीत लहर का प्रकोप परवान पर है।साथ ही ठिठुरन बढ़ती जा रही है। इस परिस्थिति से कई बार शिक्षा विभाग को अवगत कराया जा चुका है। बावजूद कोई परिवर्तन नहीं हो सका। विद्यालय में कुल पांच शिक्षक पदस्थापित हैं। बड़ी मुश्किल से पढ़ाई का कार्य संचालित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here