असहाय महिला के बीच किया गया साड़ी एवं पैसा का वितरण, असहाय महिला ने उप मुखिया को दिया दीर्घायु का आशीर्वाद

0
1179



Spread the love

भैरोगंज से राजेश कुमार की रिपोर्ट….

बगहा/भैरोगंज। बगहा एक प्रखंड के अंतर्गत पंचायत राज भैरोगंज के उप मुखिया अशोक दास ने लाचार एवं सहायक महिलाओं के बीच साड़ी एवं पैसा वितरण कर असहाय महिलाओं का किया मदद साड़ी पाकर महिला ने उप मुखिया को दिया आशीर्वाद और मुखिया की जय जयकार करते हुए अपने घर लौट गए पंचायत के उप मुखिया अशोक दास ने बताया कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है हर मनुष्य को चाहिए कि मानव के हित में और मानव की सलामती के लिए कार्य करें। पंचायत के वार्ड संख्या 9 में हमने असाहाय महिलाओं के बीच मैं साड़ी एवं पैसा वितरण किया हूं। ताकि छठ पर्व के अवसर पर नए वस्त्र धारण कर छठ घाट जा सके बहुत सी ऐसी महिला है जिनके पास पैसा के अभाव में साड़ी नहीं खरीद पाते हैं जिसको देखते हुए मैंने 25 महिलाओं के बीच साड़ी एवं पैसा का वितरण किया हूं। मौके पर उपस्थित लालती देवी, चानमुनी देवी, अनीता देवी, शिवकली देवी, रेणु देवी, बच्चा देवी, रामा देवी इत्यादि ने बताया कि पंचायत के उप मुखिया के द्वारा यह बड़ा ही सराहनीय कदम उठाया गया है। आज के तारीख में लोग अपने परिवार का चिंता के अलावा दूसरे का चिंतन नहीं करते हैं। बहुत कम ही लोग होते हैं जो दूसरे के परिवार एवं असहायक लोगों का मदद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here