भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ लेवल कार्यकर्ता एवं शक्ति केंद्र प्रभारी अध्यक्ष का हुआ सम्मेलन।

0
489

बेतिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत पिपरा पकड़ी रोड बेतिया स्थित दुर्गा पारा मेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ लेवल कार्यकर्ता एवं शक्ति केंद्र प्रभारी अध्यक्ष का सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य जनसेवा है। कार्यकर्ताओं की जोश के साथ ग्रामीणों के बीच जाकर पार्टी को पोलिंग बूथ पर मजबूत बनाने के लिए कहा । पूर्व डिप्टी सीएम सह बेतिया विधायक रेणु देवी ने जोर देकर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सच्चे समर्पित और निष्ठावान सिपाही है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को फिर से प्रचंड बहुमत से सत्ता मिलने की बात कही साथ ही कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में चाचा भतीजे की सरकार का सफाया हो जाएगा। कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों को कामयाब बनाने के लिए मुहिम तेज करें। लोगों से बेहतर समन्वय बना कर उनके मसलों का समाधान करना ही पार्टी का लक्ष्य है। इसके लिए कार्यकर्ता अपनी गतिविधियों में तेजी लाएं। मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आजादी के बाद से अपने कार्यकाल के दौरान देश-विदेश में भी भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। आर्थिक और सुरक्षा की दृष्टिकोण से भारत मजबूत राष्ट्र के रूप में विश्व में अपना लोहा मनवा रहा है। सांसद ने कहा कि पश्चिम चंपारण जिले में उच्च तकनीक आधारित सड़कों का जाल बिछने जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। कार्य कर्ताओं को बूथ लेवल पर संगठन मजबूती का प्रयास करना चाहिए। वोटर लिस्ट में 31 दिसंबर तक नाम जोड़ा जाएगा इसके लिए बी एल ओ से मिलकर ज्यादा से ज्यादा मात्रा में नाम जुड़वाने का प्रयास करें। सांसद ने कहा कि मोदी सरकार अपने विकास कार्यों के बल पर ही आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीतने का आह्वान किया इसके लिए उन्होंने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचने की अपील की। चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने कहा कि भाजपा सच्चे और समर्पित कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कोई भी नेता संसाद या विधायक बनता है। कार्यकर्ता ही पार्टी या संगठन की रीढ़ है। आगामी लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर ही होगा और केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया तथा कहा कि एमपी और विधायक बनाना सच्चे और समर्पित कार्यकर्ताओं के ऊपर निर्भर करता है। उन्होंने भी मोदी सरकार की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से व्यापक स्तर पर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का निर्देश दिया। सांसद पूर्व डिप्टी सीएम तथा विधायक द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही अपने कार्यकाल से संबंधित विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आनंद सिंह ,रवि सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव जिला पार्षद पति सह मंडल अध्यक्ष दीपू कुशवाहा, जयप्रकाश कुमार, मुखिया सत्य प्रकाश, शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा, अशोक यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे, विजय रंजन ठाकुर, सुनील सिंह, रिंकू श्रीवास्तव, भरत साह, जुगल किशोर सिंह, पूर्व मुखिया सुरेश साह, लाल बाबू शर्मा, विनोद सिंह, रूपेश सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश नेता संतोष कुमार, समाजसेवी राहुल कुमार, अनिल वर्मा, भिखारी सिंह, मझौलिया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर . कुमार समेत सभी मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री सह बेतिया विधायक रेणु देवी का जन्मदिन होने के कारण सभी कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई दिया तथा इस अवसर पर केक भी काटा गया और दुर्गा पारा मेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here