


बगहा/चौतरवा। पुलिस जिला के विभिन्न प्रखंडों में भाजपा कार्य समिति की बैठक में 30 मई से 30 जून तक महा जन संपर्क अभियान पर व्यापक चर्चा की गई। वही श्री हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतिलार के परिसर में चौतरवा भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि बगहा विधायक राम सिंह ने कहा कि आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा जन संपर्क अभियान में कार्यकर्ता केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यों को बताएंगे।साथी लोगों के दुःख दर्द का जायजा लेंगे। केंद्र सरकार की सुविधाएं जनता तक कितना पहुंचती है।वही बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती का आकलन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता चौतरवा मंडल अध्यक्ष आशुतोष मालवीय व संचालन अभिमन्यु ने किया। बैठक को संबोधित करने वालों मे रवींद्र श्रीवास्तव,नंद किशोर राम,प्रमोद प्रसाद गुप्ता, ह्रदया दुबे, बच्चा पांडेय, विनोद सिंह, मंटू तिवारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता रहे।