मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….
बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड अंतर्गत सेनवरिया पंचायत के रामजानकी मठ वृत्ति टोला में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्री राम दरबार शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। श्री श्री 108 जितेंद्र दास जी महाराज उर्फ नागा बाबा ने बताया कि अंतिम कार्यक्रम का दर्शन एवं यज्ञ मंडप परिक्रमा करने के लिए सुबह से ही महिला पुरुष काफी संख्या में पहुंच गए। आचार्यों के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रम के अंतिम दिन भी हवन किया गया इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अध्यक्ष राजकिशोर सहनी उपाध्यक्ष मनोज सिंह कोषाध्यक्ष निर्णय तिवारी तथा मुखिया ज्योति श्रीवास्तव बतौर यजमान आहुति अर्पण किया। आचार्य अभिषेक कुमार दुबे ने बताया कि हर साल आने वाली ऋतुओं में इस यज्ञ का अलग-अलग फल मिलता है। बसंत ऋतु में यज्ञ करने पर पुत्र की प्राप्ति, ग्रीष्म ऋतु में संपत्ति, वर्षा ऋतु में महान सुख, शरद ऋतु में धन वृद्धि, हेमंत ऋतु में समस्त वस्तुओं की प्राप्ति तथा शिशिर ऋतु में यज्ञ करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।उन्होंने बताया कि
नारियल के साथ घी धारा अर्पण करते हुए वैदिक रीति रिवाज से पूर्णाहुति दी गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित यजमान एवं श्रद्धालुओं ने हवनकुंड परिक्रमा के साथ साथ श्रीहरि के भोग आरती करते हुए ललाट में हवन भस्म लगाया। भक्तों ने लक्ष्मी-नारायण का जयकारा लगाया तथा भगवान के दरबार में मन्नतें मांगे। इसके साथ ही हाथ जोड़कर सर्वे भवंतु सुखिनःसर्वे संतु निरामया आदि विश्व कल्याण के लिए कामना की गई। इस महायज्ञ के आयोजन में के आयोजन में मुखिया पति रिंकू श्रीवास्तव,जगत नारायण निषाद , चंदन निषाद, दिलीप निषाद ,हीरालाल सहनी ,मंटू कुशवाहा, मनोज सहनी, सुरेश सोनी, मुकेश सहनी ,अंशु कुमार सिंह, राजू सहनी ,ताराचंद यादव ,राकेश तिवारी ,अनुज कुमार सिंह आदि की सराहनीय योगदान रहा।