यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने सुना मन की बात कार्यक्रम।

0
817



Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….

बेतिया/मझौलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम मन की बात के100वे संस्करण का सजीव प्रसारण महोदीपुर पंचायत स्थित बसडा गांव में यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह के नेतृत्व में युवा वर्ग द्वारा हर्षोल्लास के साथ सुना गया। यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने कहा कि आज भारत ही नहीं विश्व में भी भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम मन की बात का 100 वे एपिसोड समूचे भारत में ही नहीं विश्व के अनेक देशों सहित संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में भी सुना गया है।मन की बात कार्यक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री ने देश की अखंडता संप्रभुता सामाजिक सौहार्द सभ्यता संस्कृति कायम रखते हुए समृद्ध विकसित शिक्षित सुरक्षित भारत की बात कही है। मन की बात कार्यक्रम सुनने वालों में संजय सिंह ,अभय सिंह, धनंजय कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, बबलू कुमार, हरि नारायण पंडित, कृष्ण मोहन पंडित, प्रमोद साह, धनराज महतो, रतन कुमार, सुमित कुमार कुशवाहा, अर्जुन कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here