मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…
बेतिया/मझौलिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा सांसद डॉ संजय जयसवाल और चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने रतनमाला पंचायत और सरिसवा पंचायत का भ्रमण करते हुए जनता की समस्याओं से रूबरू हुए तथा समस्या निराकरण का उपाय बताया। सांसद डॉ संजय जयसवाल ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकास योजनाओं का जायजा लिया गया। सड़क,पुल पुलिया, नल जल नाली गली, पेबर ब्लॉक आदि के बारे में जनता द्वारा की गई शिकायतों का समीक्षा करते हुए उनके हल के लिए समाधान पर चर्चा की गई।वही चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनसंपर्क किया गया। विकास योजनाओं के बारे में गहन जानकारी ली गई जन समस्याओं को सुनते हुए निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अम्बुजेश श्रीवास्तव भगड़वा, रतन माला मुखिया निर्मला तिवारी पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व सैनिक शांतनु सिंह तथा सरिसवा बाजार के प्रसिद्ध व्यवसाई कृष्णा प्रसाद के निवास स्थान पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल एवं चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया तथा जोरदार शब्दों में कहा गया कि आगामी लोकसभा का चुनाव पूर्ण रूप से भाजपा के पक्ष में रहेगा। आज विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं तथा भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में काफी मजबूत हुई है।
इस दौरान सरिसवा पंचायत के मुखिया सोहन साह के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें गौरी साह, धीरेंद्र माझी, संतोष कुमार राम, चंद्र देव् दास, मंटू कुमार कुशवाहा, मंतोष कुमार दास आदि शामिल है। वही जदयू के पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को माला पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद और विधायक के काफिले में समाजसेवी सोनू राय, मैनेजर प्रसाद, कामता प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद चौराशिया, कृष्णा प्रसाद, समाजसेवी संजय कुमार, सुखदेव पाल , प्रेम साह , मोहम्मद हनीफ, रामधनी पटेल, अशोक साह, हेमंत मिश्रा , विनोद गिरि, लोकेश शाही, पंजाबी सिंह, बंदे पांडे, अभी भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।