


बगहा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत लगुनाहा चौतरवा पंचायत के लगुनाहा गांव में शुक्रवार की शाम आगलगी की घटना में 15 लोगों का घर खाक हो गया।बताते हैं कि अचानक आजी मियां के घर से आग की ज्वाला उठी।जबतक लोग संभलते आग काबू के बाहर हो गई थी। जिसमें पंचायत के उप सरपंच किशोर यादव, पूरन यादव, बनारसी साह, हारून बैठा, आजी मियां, मदन महतो, दुःखी यादव, राजेश यादव, गोविंद यादव, राजेश्वर पड़ित, कमलेश खटीक, मीठू यादव, धूर्प महतो, सुखल भर का घर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने अग्नि शमन सेवा वाहन को सूचित किया। दो अग्नि शमन सेवा वाहन मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। मौके पर एस आई अविनाश कुमार निराला के नेतृत्व में पुलिस बल ने लोगों की सहायता की। वही गुरुवार की रात बड़ा लगुनाहा गांव में अचानक आगलगी की घटना में चार लोगों का घर खाक हुआ। बताते हैं कि गोरख मुखिया, सुनील मुखिया, भोला मुखिया व सुभाष मुखिया का घर खाक हो गया। इस बावत पंचायत की मुखिया शैल देवी व मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही ने बताया कि अग्नि पीड़ितों को शीघ्र ही सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।