


मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…
बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड के महना गनी पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में धुरा खेल होली की धूम रही।सुबह से ही बच्चे बूढ़े जवान सभी धुराखेल में मशगूल नजर आये।ग्रामीण महिलाओं में होली को लेकर खासा उत्साह देखा गया।महिलाओं ने डीजे की धुन पर मिट्टी ,गोबर माटी से सराबोर होकर धुरा खेल होली खेली। दोपहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों की होली खेली गयी। रंगों का पर्व होली पूरे हर्षोल्लास उमंग सांप्रदायिक सौहार्द के साथ पूरे प्रखंड में मनाया गया। पूरा प्रखंड होली के गीतों पर मदमस्त होकर नाचता रहा थिरकता रहा और झूमता रहा। चारों तरफ जमकर रंग, अबीर, गुलाल उड़ता रहा और लोग सराबोर होते रहे। बच्चे युवा जवान अधेड़ और बुढ़े सभी होली का पर्व मनाने में मदमस्त दिखे ।चनायन बांध पंचायत के मुखिया पति शिव शंकर यादव ने बताया कि होली रंगों का त्योहार है। आपसी भाईचारा और प्रेम मोहब्बत से होली पर्व को मनाना चाहिए। सारे गिले शिकवे भूलकर तथा भेदभाव को मिटा कर होली के रंगों में सराबोर होना चाहिए। तथा रंग अबीर लगाकर एक दूसरे से गले मिलना चाहिए।