जनप्रतिनिधियों के सम्मान में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

0
594


Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड के रुलही पंचायत की मुखिया पम्मी सिंह पति समाजसेवी मनील सिंह के निवास स्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज पांडे प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश समेत शारदा देवी पति नारद सिंह कमल पति देवी पति एकबाली राम अरुणा देवी पति मोहन गुप्ता हरी लाल यादव नीतू देवी पति अरुण यादव संगीता देवी आशा देवी कुंती देवी मुखिया पति दीनानाथ साह आशीष भट्ट, निर्मला तिवारी, सोहन साह, डॉक्टर चंद्रिका साह, प्रियंका देवी पति संतोष कुमार यादव, अजय कुमार राय, मुखिया पति किशन देव पंडित, ज्योति श्रीवास्तव पति रिंकू श्रीवास्तव समिति सदस्य संतोष यादव विकास शर्मा आदि शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी तथा होली की गीतों पर आनंद उठाया। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश और शेख मझरिया मुखिया हरिलाल यादव ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। फागुन में प्रकृति रंगीन हो जाती है। पेड़ पौधों में नई कोपले निकलनी शुरू हो जाती है। चारों तरफ मनभावन दृश्य दिखता है। होली का पर्व हमें आपसी भेदभाव भुलाकर ईर्ष्या द्वेष त्याग कर सांप्रदायिक सौहार्द के साथ रहने की प्रेरणा देता है। मुखिया संघ ने होली का पर्व सामाजिक समरसता और शांति पूर्वक मनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here