

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट:
बिहार/बांका।. खेसर थाना क्षेत्र मुख्य बाजार स्थित खेसर शीतला स्थान के पास से 25 जनवरी 2024 को अज्ञात चोरों द्वारा परमेश्वर भगत की बेलोरो गाड़ी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी.जिसे मुजफ्फरपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है.जानकारी के अनुसार गाड़ी मालिक परमेश्वर भगत के द्वारा खेसर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर गाड़ी बरामद करने की गुहार लगाई गई थी. खेसर थाना की पुलिस आवेदन के आलोक में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर गाड़ी की खोज भी प्रारंभ कर दी गई थी.इसी दौरान मुजफ्फरपुर के शिवहर थाना की पुलिस ने वाहन जांच दौरान उक्त चोरी की बेलोरो को जब्त कर लिया.बताया जा रहा है कि चोरी की बोलेरो गाड़ी को चोरों के द्वारा गाड़ी के ऊपर भाग को कटिंग करते हुए उसे पर जनरेटर और बड़ा-बड़ा साउंड बॉक्स लगाकर कर सजाते हुए डीजे वाहन बना दिया गया था. पुलिस के द्वारा कागज मांगने के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने गाड़ी को जब्त करते हुए शिवहर थाना में गाड़ी को जमा कर दिया. इसके बाद से पुलिस ने उक्त वाहन के कागज की खोजबीन की तो वह गाड़ी बांका का निकला.शिवहर पुलिस के द्वारा इसकी पुष्टि करने के बाद मामले की जानकारी बांका पुलिस को दी.शिवहर पुलिस से मिली जानकारी के खेसर पुलिस ने मामले की जानकारी पीड़ित वाहन चालक को कागजात लेकर थाना बुलाया है.खेसल पुलिस शिवहर से गाड़ी लाने की तैयारी में जुटा।










