मझौलिया में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज।

0
60

Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा यानी बकरीद का पर्व धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मझौलिया जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। मझौलिया जामा मस्जिद के इमाम साहब मुबारक हुसैन ने नमाज के बाद अपने संबोधन में कहा कि बकरीद त्याग, बलिदान और इंसानियत का पर्व है।

उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव कायम रखना ही इस पर्व का असली संदेश है। मौके पर उपस्थित डॉक्टर एस . टी नवी ने कहा कि बकरीद का त्योहार सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने लोगों को पर्व की मुबारकबाद देते हुए कहा कि सभी समुदायों को मिलजुल कर रहने और समाज में सौहार्द बनाए रखने की जरूरत है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाई दी। वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न चौक-चौराहों संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here