

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार/बांका। खेसर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष आर डी प्रसाद, एवं फूललीडुमर थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व में दोनों थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुस्लिम समाज के बकरीद त्योहार को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया जहां खेसर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष आर डी प्रसाद मैं जानकारी देते हुए बताया कि दर्जनों पुलिस जवान एवं महिला पुलिस जवान के सहयोग से एवं सहायक पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से थाना परिसर से केसर मुख्य बाजार होते हुए डलवा मोर चौक से पुरानी राता मस्जिद तक फ्लैग मार्च निकल गया इस दौरान गांव ग्राम के लोगों को शांति एवं भाईचारा स्थापित करते हुए सामाजिक एकता को बनाए रखने के लिए एक दूसरे के पर्व एवं त्यौहार में शांति एवं सौहार्द वातावरण में मानने को लेकर अपील की गयी प्रभारी थाना अध्यक्ष ने आम ईमान से अपील की कानून का उल्लंघन करने पर वैसे व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी वही फुल्लीडुमर थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार ने भी अपने क्षेत्र के आधा दर्जन ऊपर से गांव का फ्लैग मार्च करते हुए दोनों समुदाय के लोगों को आपस में मिल जुल कर रहते हुए बकरी त्यौहार मनाने को लेकर अपील की वही इस संबंध में मोहम्मद दिलावर अंसारी मोहम्मद मुस्लिम अंसारी मोहम्मद राशिद खान से जानकारी लेने पर बताया कि हम लोग बकरीद त्यौहार में कभी भी किसी के साथ किसी तरह का बायमनस्था नहीं रहता है एक समुदाय दूसरे समुदाय को सामाजिक वातावरण एवं आपसी सामंजस पैदा करते हुए त्यौहार मनाते हैं इस त्यौहार दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा भी भाईचारा स्थापित कर एक दूसरे को सहयोग करते हैं इन लोगों ने कहा की कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन का भी काफी सहयोग हम लोगों को बराबर मिलते आया है इस व्यवस्था को सही तरीके से रखने के लिए पुलिस प्रशासन को हम मुस्लिम समुदाय के लोग धन्यवाद देते हैं।










