

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार /बांका। बांका प्रखंड मुख्यालय प्लस टू उच्च विद्यालय बालादेव ईटहरी मैं लगातार एक सप्ताह भारतीय भाषा समर कैंप का चल रहे आयोजन का आज समापन हो गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार नंदन और भाषा समर कैंप के संयोजक ब्रजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि भाषा हमारी पहचान है। भाषा से ज्ञान की प्राप्ति होती है। समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी, संस्कृत , बांग्ला, उर्दू , अंग्रेजी , भोजपुरी , इसके साथ ही अन्य भाषाओं का सम्मान करते हुए भारत देश को महान बनाने और भाषाई धरोहर को जीवित रखने का संकल्प दिल गया । समापन समारोह में विद्यालय के कुल 60 छात्र एवं छात्रों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र वितरण भी किया गया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार, जीवेश कुमार, हर्ष कुमार, आदि अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।










