कई वर्ष पूर्व से अधूरे पड़े हैं आंगनवाड़ी भवन केंद्र

0
14

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका। जिले के प्रखंड फुल्लीडुमर के ग्राम पंचायत खेसर टोला मधुबन आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 18 भवन निर्माण कार्य मनरेगा विभाग से वर्ष 2024 एवं 25 में लगभग 10 लाख के लागत से पंचायत के मुखिया चंपा देवी एवं उनके सहयोगी सुदर्शन शाह एवं पंचायत सचिव नंदकुमार पंडित के द्वारा बनाया जा रहा था लेकिन भवन निर्माण छत ढलाई के बाद अधूरा का अधूरा पड़ा हुआ है जिसे देखने वाला संबंधित पदाधिकारी के अलावे और कोई नहीं है इस संबंध में भवन पूर्ण करने को लेकर पूर्व के प्रोग्राम पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा काफी प्रयास के बावजूद भी भवन का कार्य पूरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुदर्शन शाह के द्वारा नहीं किया गया नतीजा यह हो रहा है कि सेविका सोनी देवी पति विकास मंडल के द्वारा प्राथमिक विद्यालय मधुबन के एक कमरे में आंगनबाड़ी का केंद्र कई वर्षों से चला रही है जिसका सुधि लेने के लिए कोई तैयार नहीं इससे विद्यालय के पठन पाठन में भी काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में सेविका के पति विकास मंडल के द्वारा कार्य अवरुद्ध किए जाने के संबंध में जानकारी लेने पर उन्हें बताया की आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुदर्शन शाह गुणवत्तापूर्ण नहीं कर रहा था ढलाई के वक्त छड़ की दूरी प्राक्कलन के अनुसार नहीं था इसीलिए कार्य को रोका गया था अधूरे भवन के संबंध में जब वर्तमान प्रोग्राम पदाधिकारी अनवर कलीम से जानकारी ली गई तो बताया गया कि मुझे इस भवन निर्माण के संबंध में कोई जानकारी नहीं है आपके द्वारा संज्ञान में आया है जानकारी लेने पर संबंध में बताया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here