वाल्मीकिनगर में पहली बार लगेगा “स्वास्थ्य मेला”बेहद कम कीमत पर होगी स्वास्थ्य जांच।

0
71

Spread the love

Dr Lal PathLabs की पहल से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को मिलेगा सस्ती और विश्वसनीय जांच का लाभ

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/ वाल्मीकिनगर:- वाल्मीकिनगर के लोगों के लिए राहत और जागरूकता भरी खबर है। देश की प्रतिष्ठित पैथोलॉजी संस्था Dr Lal PathLabs द्वारा 15 मई 2026 को पहली बार “स्वास्थ्य मेला” का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर टंकी बाजार स्थित वाल्मीकि कॉम्प्लेक्स के सामने आयोजित होगा, जहां सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच रियायती दरों पर की जाएगी। सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के स्वास्थ्य मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार इस मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कम खर्च में सटीक, विश्वसनीय और आधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर जांच कराने से मधुमेह, थायराइड, किडनी, लीवर और हृदय संबंधी बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है, जिससे इलाज आसान और कम खर्चीला हो जाता है। मेले में कई आकर्षक हेल्थ पैकेज उपलब्ध रहेंगे। “इंट्रोडक्टरी ऑफर” के तहत “Gramin Fit” पैकेज मात्र 150 रुपये में दिया जाएगा, जिसमें CBC, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, SGPT और क्रिएटिनिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें शामिल होंगी। वहीं “Swasth Fit Screen Plus” पैकेज 500 रुपये में उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा “Super 2” पैकेज 1250 रुपये तथा “Super 4” पैकेज 1800 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इन पैकेजों में थायराइड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, HbA1C, LFT, KFT, Vitamin-D और Vitamin-B12 जैसी जरूरी जांचें शामिल हैं। आयोजकों का कहना है कि बाजार की तुलना में इन जांचों की कीमत काफी कम रखी गई है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वाल्मीकिनगर जैसे दूरस्थ क्षेत्र में इस प्रकार का स्वास्थ्य मेला लगना बेहद जरूरी था। लोगों को अब बड़े शहरों का रुख किए बिना कई जरूरी जांचें एक ही स्थान पर सस्ती दरों में उपलब्ध हो सकेंगी।
आयोजक ने बताया कि एम जे डायग्नोस्टिक के सौजन्य से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here