अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया।

0
60

Spread the love

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक सिंह की रिपोर्ट

लौरिया। लौरिया प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ की अध्यक्षता में हुए इस दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और राजस्व से जुड़े मामले लेकर पहुंचे। यहां प्रशासनिक सक्रियता और त्वरित कार्रवाई देखने को मिली।जनता दरबार में कुल छह पुराने मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से तीन ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। शेष तीन मामलों में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।इसके अतिरिक्त, नौ अन्य मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजस्व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एक नए आवेदन पर भी तत्काल सुनवाई कर अंचल अधिकारी ने उसका निष्पादन किया, जिससे फरियादी को मौके पर ही राहत मिली। अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने बताया कि आपसी सहमति से विवादों का समाधान सबसे प्रभावी और स्थायी तरीका है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने राजस्व मामलों में आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने की अपील भी की, ताकि मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो।इस अवसर पर प्रधान सहायक बृजेश कुमार, अरविंद राव, विवेक कुमार सहित अंचल कार्यालय के कई कर्मी उपस्थित रहे। जनता दरबार में हुई त्वरित कार्रवाई और प्रशासनिक पहल से लोगों ने संतोष व्यक्त किया और इसकी सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here