लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करें सीओ।

0
33

Spread the love

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक सिंह की रिपोर्ट

लौरिया। अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को सीओ नितेश कुमार सेठ ने एक बैठक की। बैठक में सभी राजस्व कर्मचारी और अमीन भाग लिए। सीओ श्री सेठ ने बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों से कहा कि अब आपकी जवाबदेही बहुत अधिक बढ़ गई है। परिमार्जन , जमीन मापी, दाखिल खारिज आदि के लंबित मामलों को अविलंब निष्पादित करें। जिससे आवेदकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि बार बार फरियादियों को अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े , क्योंकि हड़ताल के कारण ही उनका बहुत दिनों से कार्य पेंडिंग में पड़ा हुआ है। इसके बाद सीओ श्री सेठ ने सभी राजस्व कर्मचारियों और अमीन के साथ ही बैठक में फरियादियों की समस्याएं सुनी और उसी समय कर्मचारियों से इस संबंध में बात कर समस्या का समाधान किया। साथही सभी को लंबित कार्यों का अविलंब निष्पादित करने का आदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here