

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक सिंह की रिपोर्ट..
लौरिया । नगर पंचायत स्थित अवैध क्लिनिकों के दिन अब लद गये हैं।आये दिन इन क्लिनिकों मे छापामारी हो रही है। कुछ पर कार्रवाई हो रही है तो कुछ कारवाई के जद में हैं।आज सोमवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रौशन कुमार के नेतृत्व मे चिकित्सकों का दल अवैध क्लिनिकों पर छापामारी करने निकला।सबसे पहले यह दल पब्लिक हेल्थ केयर मे पहुंचा जहां डा निवेश कुमार आयुष डाक्टर काम करते मिले लेकिन उनके यहां एक्सपायर दवा मिला। यशोदा होस्पीटल मे डाक्टर फरार था जबकि अस्पताल में ताला बंद था ।

अपना हेल्थ केयर में कागजात जमा कराया गया।सफी अस्पताल और आराध्या होस्पीटल मे ताला बंद व डाक्टर फरार मिला।वही किलकारी होस्पीटल और नवदुर्गा अल्ट्रासाउंड को पहले ही सील किया जा चुका है। विभाग के इस कारवाई से अवैध क्लिनिक चलाने वाले लौरिया के क्लिनिकों में हड़कंप की स्थिति है।वही राजद नेता व समाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुशवाहा ने बताया कि जब जब प्रभारी नया आते हैं छापामारी होती है।और फिर सेटींग गेटींग के बाद वही पुरानी बातें। छापामारी टीम मे प्रभारी के अलावा डा आई हक व अस्पताल के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।










