सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर रंग अवीर गुलाल लगाते हुए एवं पटाखा छोड़ते हुए किया खुशी का इजहार।

0
20

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड के कटहरा गांव में दर्जनों कुशवाहा समाज एंव सम्राट अशोक सैना के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश के गद्दावर नेता एनडीए गठबंधन के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने पर पटाखा फोड़ते हुए अबीर गुलाल लगाते हुए एवं मिठाई बांट कर खुशी मनाया। इस मौके पर सम्राट अशोक सैना के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल रणधीर कुमार अनिल कुमार महतो दिवाकर कुमार महतो राहुल कुमार विक्रम महतो मृत्युंजय सिंह त्रिलोकी महतो प्रभाकर महतो जय नंदन कुशवाहा मनोज प्रसाद सिंह कमल किशोर ओंकार महतो शिव शंकर सिंह विद्यासागर महतो इसके अलावे भी काफी संख्या में कटरा गांव के युवा इस खुशियाली में संध्या 7:00 बजे गुरुवार को काफी नाच गान के साथ खुशी मनाया। सम्राट अशोक सेना के जिला अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बताया की सम्राट चौधरी के द्वारा नीतीश कुमार के अधूरे सपने को पूरा करने को लेकर दृढ़ संकल्पित है। अब बांका में विकास की बड़ी लकीर खींची जाएगी इन्होंने कहा कि बांका के सभी प्रखंडों में विकास तेजी से दिखाई देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here