अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश, प्रतिमा स्थापना की उठी मांग।

0
46

Spread the love

बेतिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड के बैठनिया भानाचक पंचायत के वार्ड 14 स्थित दरबारी भगत टोला के बुद्ध मंदिर परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर चनपटिया के कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का मार्ग दिखाया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाकर ही समाज में भाईचारा और समरसता को मजबूत किया जा सकता है। विधायक ने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक अभिषेक रंजन के समक्ष बुद्ध मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब अंबेडकर की स्थायी प्रतिमा स्थापित कराने की मांग रखी।


ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि बहुत जल्द इस दिशा में पहल की जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का सम्मान हो सके। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। मौके पर मुखिया पति दीनानाथ साह, जयलाल यादव, वीरेंद्र यादव, सुजीत कुमार,राकेश कुमार ,लक्ष्मण राम ,जय नारायण राम ,शंभू कुमार ,ठाकुर राम ,मदन राम, वीरेंद्र प्रसाद ,आलोक रंजन, सुमित राज ,धनराज कुमार, जगदीश कुमार, सुदर्शन गिरी, सुरेश राम, भूलन राम, फूलदेव राम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here