

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर पंचायत के मधुवन गांव के निरंजन कुमार मंडल के 15 वर्षिय पुत्र शुभम कुमार ने 500 पूर्णांक में 485 नम्बर 97% लाकर विद्यालय परिवार के साथ प्रखंड ,जिला ,गांव का नाम रौशन करने का काम किया है शुभम कुमार ने बताया की प्रथम वर्ग से अष्टम वर्ग तक की पढ़ाई आवासीय मार्शल अकादमी खेसर प्राचार्य आचार्य रघुनंदन शास्त्री के प्राईवेट स्कूल से किया इसके बाद से वर्ग नवम वर्ग से दसम वर्ग की पढ़ाई +2 उच्य विधालय खेसर से इसके अलावे भोपाल कोचिंग सेंटर खेसर में पढ़ाई किया करता था प्रतिदिन 7 से 8 घंटा पढ़ाई में समय दिया करता था शुभम ने बताया की आगे का लक्ष्य इन्कमटैक्स आफीसर्स बनने का है शुभम के पिता निरंजन मंडल दिल्ली में रहकर किसी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में कार्यरत हैं शुभम कुमार मात्र एक ही भाई है शुभम की मां रानी कुमारी एक साधारण गृहणी है शुभम के दादा नारद मंडल एक साधारण किसान परिवार से हैं शुभम की मां रानी कुमारी से जानकारी लेने पर बताया की शुभम बहुत ही सरल सोभाव का है खेल कुल से ज्यादा पढ़ाई में ही लगा रहता था शुभम के परीक्षा परिणाम सुनकर मैं तथा पालीवाल के सभी सदस्यों को काफी खुसी हुई है आगे इसे इन्कमटैक्स आफीसर्स बनने का लक्ष्य है मां भगवती इनके मुराद को निश्चित पूरा करेंगी।








