

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिले के प्रखंड फुल्लीडुमर सीमा क्षेत्र लोहागढ़ नदी के किनारे बहुरना नदी घाट निर्माण अधीन पुल के बगल पिपल वृक्ष के समीप बहुरना गांव के ही सभी समुदायों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण करते हुए रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रभु श्री राम भक्त हनुमान जी का मूर्ति का स्थापना क्या जा रहा है इस शुभ कार्य को करने को लेकर आज गुरुवार को 251 महिलाओं के साथ कलश शोभा यात्रा निकल गई जो कलश शोभा यात्रा हनुमान मंदिर के समीप से चलकर मुख्य बाजार खेसर होते हुए भूतनाथ मंदिर विश्वकर्मा टोला खेसर में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ सभी कलश में जल भरने का कार्य किया गया और कलश शोभा पुनः फिर सत्तीघाट,पपरेवा होते हुए मंदिर प्रांगण में वापस आ गया 24 घंटे का 16 मात्रा के साथ हरे राम ,रहे कृष्णा का अष्टयाम संख्या चार बजे से प्रारंभ हो गया है शुक्रवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण वेद पुरानों के अनुसार शुभ मुहूर्त पर हनुमान जी का मूर्ति का स्थापना कर दिया जायेगा इस दौरान काफी भंडारा का भी पूर्ण व्यवस्था बहुरना समाज की आओर से किया गया है।










