तिरहुत नहर में चार दिन बाद मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम।

0
22

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मुख्य तिरहुत नहर से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान भरीहानी गांव निवासी निजामुद्दीन लारी के 30 वर्षीय पुत्र सिराजुद्दीन अंसारी उर्फ काजू अंसारी के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता था। जानकारी के अनुसार, काजू अंसारी बीते 20 मार्च की शाम से अचानक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। सोमवार को नहर बंद किए जाने के बाद थाना के समीप तिरहुत नहर में एक शव दिखाई दिया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसकी पहचान काजू अंसारी के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना वाले दिन युवक को गंडक बराज के पास देखा गया था। बताया जाता है कि वह नहर के किनारे टहल रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरा। आशंका जताई जा रही है कि नहर में गिरने के बाद वह खुद को संभाल नहीं सका, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक के लापता होने के बाद उन्होंने हर संभव जगह तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया है। काजू अंसारी अपने बूढ़े माता-पिता का एकमात्र सहारा था और पलदारी का काम कर उनका भरण-पोषण करता था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here