भावसर फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित भूकंप रोधी भवन निर्माण में दक्षता बढ़ाने को लेकर प्रखंड सभागार में 10 दिवसीय प्रशिक्षण राजमिस्त्री को देने को लेकर किया गया शुभारंभ।

0
32

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय सभा भवन में मंगलवार को भावसर फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित भूकंप रोधी भवण निर्माण से जुड़ी संचालित कार्य क्रम को लेकर 30 राज मिस्त्री को 10 दिवसीय प्रशिक्षण देने को लेकर शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया मोके पर उपस्थित प्रमुख गौतम प्रकाश को संस्था के प्रशिक्षक राकेश मंडल के द्वारा बुके देकर सम्मानित करने का काम किया गया ।साथ ही उद्घाटन सत्र के बाद प्रमुख गौतम प्रकाश के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के महत्व के संबंध में विशेष जानकारी देने का काम किया ।साथ ही यह बताया गया की भूकंप रोधी भवण निर्माण को बढ़ावा देने को लेकर यह कार्य क्रम संचालित किया जा रहा है जो दस रोज तक चलेगा इस दौरान प्रशिक्षण में उपस्थित सभी राज मिस्त्री दस रोज का प्राश्रमिक 700 रुपये के दर संस्था की ओर से अंतीम दिन के बाद चेक के माध्यम से भुगतान करने का कार्य किया जायेगा यह प्रशिक्षण 17 मार्च से 26 मार्च तक चलने वाला यह 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण विहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) विहार सरकार के तत्वावधान में भावसर फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है।

राजमिस्त्री को भूकंप रोधी भवण निर्माण से जुड़ी सैध्दांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी देने का काम किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रुप में राकेश मंडल, केंद्र प्रबंधक राजेश कुमार,एंव सुदामा प्रसाद साकेत उपस्थित थे साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले राजमिस्त्री के रुप में अजय तांती, चंदन तांती,रमेश तांती,अननंत कुमार ,पंकज तांती , सुभाष तांती ,राजीव पासवान , कामेश्वर मंगल,राज कुमार दास ,आदी अन्य लोग मौजूद थे इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले राज मिस्त्री को प्रशिक्षण पूर्ण हो जाने के बाद प्रमाण पत्र के साथ साथ इंडक्शन किट,प्रतिभागी पुस्तिका एवं टुल किट देने का कार्य किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here