61 वर्षीय व्यक्ति का डेम में उपलती हुई मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस।

0
52

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी 61 वर्षिय श्रीकांत यादव का लाश विलासी डेम से उफलता हुए देखा गया। पुलिस ने शव को बरामद करते हुए कागजी प्रक्रिया के बाद परीजनो के साथ पोस्टमार्टम को लेकर बांका शदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सुचना पर बांका एस डी पी ओ अमर विश्वास भी विलासी डेम थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के साथ पहुंचे हुए थे। घटना की जानकारी देते हुए एस डी पी ओ अमर विश्वास ने बताया की मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया है की मृत श्रीकांत यादव दिमागी विक्षिप्त था। बराबर घर से फरार हो जाते थे। खोज बिन करते हुए लाया जाता था इस घटना के दो-तीन रोज से श्री कांत यादव लापता थे। खोज विन किया जा रहा था पता नहीं चल पा रहा था। सोमवार की सुबह किसी के द्वारा पता चला कि विलासी डेम में एक लाश पानी के उपर तैर रहा है। गांव के काफी संख्या में लोग विलासी डेम पर पहुंच गए। परीजन भी हल्ला सुनते हुए पहुंचे और लाश का पहचान किया गया। इस घटना के संबंध में फुल्लीडुमर थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार के द्वारा एफ एस एल टिम भागलपुर को भी सुचना देने का काम किया गया था । सुचना पाते ही एफ एस एल टीम भागलपुर से घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। और घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करते हुए अनुसंधान हेतु थानाध्यक्ष को उचित निर्देश दिया गया। बताया गया कि पता चला है कि 61 वर्षीय श्रीकांत यादव का मृत्यु डूबने से प्रतीत होता है इसके साथ ही बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सच्चाई का खुलासा हो सकता है की घटना किस कारण से हुआ है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here