



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। प्रखंड के भितीया में स्थित संत विनोवा अकादमी शिक्षण संस्थान भितिया के द्वारा 28 फरवरी शनिवार को संस्थान के प्राचार्य दीपक उपाध्याय के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की 2 से 08 वीं वर्ग तक के विधार्थियों के द्वारा विधालय प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी लगने का कार्य किया गया इस प्रदर्शनी में विधार्थियों के द्वारा बनाए गए 40 माडल प्रदर्शित करने का काम किया गया।

जिसमें एटीएम मशीन,लाईट हाउस,जल चक्र, चंद्रयान, न्यूटन चक्र , ट्रैफिक लाइट, सौर परिवार, सोलर कुकर, ज्वाला मुखी,पौधों के भाग , ज्ञानेंद्रियां,पार्क, स्मार्ट सिटी, कैलिडोस्कोप, पेरिस्कोप,साथ ही अन्य प्रकार के इसमें भाग लेने वाले बच्चे ,शांभवी शौर्य,अर्श कुमार ,, प्रियांशु,राज कुमार ,रितिका ,सुमन,चांदनी, सृष्टि, विपिन,अनुज,लव कुश , अभिषेक,आदर्श ,सिंटु रितिक,मानव , राजवीर, अनुराग,इसके साथ ही विधालय के प्राचार्य के साथ सहायक शिक्षक गण में से प्राचार्य दीपक उपाध्याय,सहायक शिक्षक सुरज कुमार उपाध्याय, आशीष पंडीत ,रजनी कुमारी, विकास कुमार,प्रिया कुमारी, कल्पना देवी, रुचीं कुमारी, उदय कुमार , ब्रह्म देव दास, रघुनंदन पंडित, संतोष कुमार,आदि।










