



बेतिया /मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट..
बेतिया/मझौलिया। मझौलिया मुख्य बाजार में साड़ी चोरी के आरोप को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक दुकानदार ने दो महिलाओं पर साड़ी चोरी का आरोप में उन्हें दुकान के अंदर ही बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मझौलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस ने महिला को दुकानदार के कब्जे से मुक्त कराया और पूछताछ के लिए अपने हिरासत में लेकर थाना ले गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं महोदीपुर पंचायत के बसड़ा गांव की निवासी हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना की सच्चाई जानने में जुटी है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने स्पष्ट कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।










