शराब तस्करों पर मझौलिया पुलिस का प्रहार, गुप्त सूचना बनी कार्रवाई का आधार।

0
28



Spread the love

बेतिया/मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट।।

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर त्वरित कदम उठाते हुए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी एवं देसी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना कांड संख्या 188/2026 में अमवा मझार वार्ड नंबर 7 निवासी लक्ष्मी शाह के पुत्र दिलीप शाह के पास से 32 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वहीं कांड संख्या 189/2026 में करमवा कचहरी टोला वार्ड नंबर 7 निवासी यादव लाल पटेल के पुत्र मनीष कुमार की दुकान से 4 पीस एट पीएम अंग्रेजी शराब जब्त की गई।
इसी क्रम में थाना कांड संख्या 190/2026 के तहत डुमरी वार्ड नंबर 2 निवासी नागेंद्र भगत के नाबालिग पुत्र के पास से एक बाइक तथा 65 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। नाबालिग को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी जनार्दन पांडे और राजीव नयन प्रसाद दलबल के साथ शामिल रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराबबंदी कानून तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस सख्ती से अवैध कारोबारियों में भय का माहौल है, जबकि आम लोगों ने कार्रवाई का स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here