



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत खेसर पंचायत के महादलित टोला खासा धोला में लगभग 13 लाख के लागत से सार्वजनिक पुस्तकालय का एंव महादलित टोला खगड़ा में लगभग 7 लाख के लागत से सार्वजनिक चौपाल का उद्घाटन गुरुवार को खेसर पंचायत के उप मुखिया गीता रजक, वार्ड सदस्य बंदना देवी,,रीना देवी,संगीता देवी ,भाजपा युवा नेता कुणाल भगत,साथ ही युवा समाज सेवी शरद यादव के द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटते हुए एंव नारियल फोड़ कर नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन। जानकारी हो की जिला परिषद अध्यक्ष बांका राजेन्द्रर यादव के अनुषंसा पर खेसर पंचायत अंतर्गत महादलित टोला खासा धोला एवं महादलित टोला खगड़ा में सामाजिक सौहार्द बातावरण बनाए रखने को लेकर एंव सामाजिक विमर्श को आगे बढ़ाने को लेकर दो बड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं देकर शिक्षा को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है। इस उद्घाटन मोटे पर उपस्थित होते हुए सामाजिक युवा नेता शरद यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकालय के खुलने से गांव के प्रतियोगी युवाओं को कम्पिटीशन की तैयारी और ज्ञानवर्धन में काफी सहयोग मिलेगा साथ ही सार्वजनिक चौपाल के निर्माण हो जाने से ग्रामिण लोगों को एक जगह विमर्श करने का मौका मिलेगा ।इस दौरान दोनों जगहों पर उद्घाटन के मोके पर ग्रामीणों की काफी भागी दारी देखी गयी साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र में गांवो में बड़ी मोटी रकम से विकास किये जाने पर उपस्थित लोगों के द्वारा फुल्लीडुमर प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सह जिला परिषद अध्यक्ष बांका राजेन्द्रर यादव के प्रति आभार व्यक्त किया गया।









