अमर शहिद तिलका मांझी के आदमकद प्रतिमा का मोहलीदोल आदीवासी गांव में लगाते हुए ज़िला परिषद अध्यक्ष ने किया अनावरण।

0
31



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत भितीया पंचायत के मोहलीदोल आदीवासी गांव में अमर शहिद तिलका मांझी के आदमकद प्रतिमा को लगाते हुए अपने समर्थकों एवं गांव के काफी आदीबासी समाज के लोगों के उपस्थित में फुल्लीडुमर प्रखंड उत्तरी क्षेत्र के ज़िला परिषद सदस्य सह जिला परिषद अध्यक्ष राजेन्द्रर यादव के द्वारा आज बुधवार को अनाबरन करने का कार्य किया गया ।इस मोके पर जिला परिषद अध्यक्ष राजेन्द्रर यादव ने प्रतिमा अनावरण के मोटे पर सम्बोधित करते हुए कहा कि मोहलीदोल आदीवासी समाज के द्वारा यह बहुत दिनों से मांग किया जा रहा था जिसे पुरा करने का काम शहीद तिलका मांझी का प्रतिमा को लगाते हुए अनाबरन करनूल का कार्य किया गया है कहा की भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत के रुप में जाने वाले अमर शहीद को कौन नहीं जानता जानकारी हो की बांका जिला के अंतर्गत यह पहला स्थान होगा जहां अमर शहीद तिलका मांझी के आदमकद प्रतिमा को लगाते हुए ज़िला का मान मर्यादा बढ़ाने का काम किया गया है इसके पूर्व बांका जिला के अंतर्गत उनकी कोई औपचारिक प्रतिमा नहीं था अमर शहीद का प्रतिमा का अनावरण होने से आदीवासी समाज के साथ साथ आम नागरिकों के काफी उत्साह देखा गया है साथ ही जिला परिषद अध्यक्ष राजेन्द्रर यादव का काफी चर्चा हो रहा है।

मोके पर जिप अध्यक्ष ने कहा की हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है यह स्थान अब आने बाले पिढीयो के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा जहां प्रतिवर्ष जयंती समारोह का आयोजन आदी बासी समाज के अलावे भी अन्य लोगों के द्वारा महान क्रांतिकारी नेता अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विगुल फुंकने बाला अमर शहीद का जयंती मनाने का कार्य किया जायेगा अमर शहीद केबल एक समाज के नहीं पुरे राष्ट्र के गौरव माने जाते हैं इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों की रही गरीमा मयी उपस्थित पूर्व मुखिया जागेश्वर मरांडी, पूर्व समिति सदस्य मणिलाल यादव ,संत लाल मूर्मू, पूर्व सरपंच बाबूलाल बेसरा , झुकना मांजी , ब्रह्देव पंजीयारा,विनय सिंह ,जसवंत मूर्मू, मुंशी हंसदा,जय कुमार यादव ,राजकमल सिन्हा,टेपलाल मरांडी , मुन्ना मरांडी , उपस्थित थे प्रतिमा का अनाबरन होते ही लोगों के द्वारा शहीद तिलका मांझी अमर रहे नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया गया इस दौरान लोगों के द्वारा इन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here