फाइलेरिया मुक्त अभियान को लेकर संचालित कार्य क्रम को चिकित्सा पदाधिकारी ने फिता काटते हुए एंव दबाई खाकर अभियान को किया शुभारंभ।

0
45



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड में आज मंगलवार को पुरे प्रखंड से फलेरिया बिमारी को जड़ मुल्य से समाप्त कर देने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में एक कार्यक्रम आयोजित करते हुए एंव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह,बि डी ओ अमित प्रताप सिंह,सी ओ मनोज कुमार ,सी डी पी ओ चंदन कुमार,के द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटते हुए कार्यक्रम कै विधिवत तरीके से उद्घाटन किया गया इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह के द्वारा एम डी ए कार्य क्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को फलेरिया से मुक्त होने को लेकर दबाई खिलाते हुए कहा की फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत हर कस्बे एवं हर गांवों में 10 फ़रवरी से 27 फरवरी 2026 तक फलेरिया मुक्त अभियान को चलाते हुए आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा संचालित किया जायगा।

जो घर घर जाकर दबाई वितरण करने का कार्य करेगी इस संचालित अभियान के तहत फलेरिया से मुक्ती पाने को लेकर सभी लक्षित व्यक्तियों कै दबा खाना नितान्त आवश्यक है इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं एवं संबंधित कर्मीयों को यह शक्त निर्देश दिया गया है कि दो वर्ष से छोटे बच्चे, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति, गर्भ शक्ति महिलाओं कै इस दबा को नहीं देना है और सेवन करने को लेकर सख्त मना भी किया गया है इस अभीयान को सफल बनाने कै लेकर पुरे प्रखंड में घर घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ के द्वारा दबा उपलब्ध कराने को लेकर निर्देश दिया गया है इस मोटे पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी फुल्लीडुमर अमित प्रताप सिंह, अंचलाधिकारी फुल्लीडुमर मनोज कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी फुल्लीडुमर चंदन कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक बिकास कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक रोहित कुमार, प्रखंड मुलयांकण एवं अनुश्रवण सहायक प्रितम कुमार झा उर्फ बीकू मौजुद थे फलेरिया उनमुलन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में कार्यरत सभी कर्मियों एवं सहायक चिकित्सा पदाधिकारी ने भी दबाई खाने का कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here